फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गंदे पानी की आपूर्ति से जूझ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के कुछ हिस्सों में गंदा तो कुछ हिस्सों में बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। गंदे पानी की आपूर्ति की वजह बारिश में जलभराव और कई जगह पाइप लाइन में लीकेज को बताया जा रहा है। राजेंद्रा पार्क की निवासी रूपा पटेल, पुष्पा, रुमी, रश्मि, मीरा, संजना, बेबी और डिंपल ने सूचना दी है कि सोमवार की सुबह राजेंद्र पार्क के एफ ब्लॉक में काफी गंदा और बदबूदार पानी आपूर्ति किया गया। यह पानी पीने की बात छोड़ दीजिए बर्तन धोने और घर के अन्य कार्यों के लायक भी नहीं है। सेक्टर चार के लोगों ने भी शिकायत की है कि पिछले दो दिनों से सेक्टर में मिट्टी युक्त गंदा पानी आ रहा है। सेक्टर निवासी गुड़िया, सुनीता, कविता आदि ने बताया कि इस पानी से किचन का काम नहीं किया जा सकता है। घर में लगी आरओ मशीन के फिल्टर इस गंदे पानी के कारण खराब हो रहे हैं। निवासियों ने नगर निगम से समस्या के शीघ्र समाधान की गुजारिश की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें