फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: भजन-कीर्तन के बीच धर्म ध्वज लेकर निकले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सलारपुर स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यह मंदिर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज चौक के पास स्थित है। भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु धर्म ध्वज लेकर भक्ति में झूमते नजर आए। कलश यात्रा शिव मंदिर, खेड़ा देवत, बाबा मोड़ा धाम सहित अन्य पवित्र स्थलों से ट्रैक्टरों के माध्यम से निकाली गई। यात्रा के दौरान प्रभु श्रीराम और राधा-कृष्ण के भजन गूंजते रहे। मुख्य यजमान भारतीय किसान यूनियन के गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कथा वाचक जितेंद्र व्यास महाराज, नमन गिरि महाराज और चंद्रशेखर गिरि महाराज का विधिवत पूजन किया। उन्होंने सभी से आशीर्वाद लिया। कथा के पहले दिन जितेंद्र व्यास महाराज ने मंगलाचरण और धुंधकारी मुक्ति प्रसंग सुनाया। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर जलकेश बाबूजी, सुभाष नेताजी, सिंहराज गुर्जर, मनोज त्यागी, शोभाराम भाटी, अजय गुर्जर और कालूराम भाटी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें