फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रॉपर्टी के नए कलेक्टर रेट पर लोगों ने जताईं आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला राजस्व विभाग को मिलीं शिकायतें, ज्यादातर में केवल कीमत कम करने का आह्वान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रॉपर्टी के नए कलेक्टर रेट लोगों को पसंद नहीं आ रहे। इसके लिए जिला राजस्व विभाग में 14 लोगों ने आपत्तियां भेजी हैं। इसके अलावा उपमंडल सोहना, पटौदी, फर्रुखनगर में उपमंडल अधिकारियों की भी शिकायतें मिली हैं। आसमान छूते प्रॉपर्टी के नए कलेक्टर रेट पर ज्यादातर लोगों ने एक ही तरह की आपत्ति जताई है। इसमें कुछ शब्दों में केवल इतना कहा है कि आपकी ओर से सुझाए प्रॉपर्टी रेट बहुत अधिक हैं। इस पर व्यवस्थित रूप से विचार किया जाए।
बादशाहपुर, फर्रुखनगर, वजीराबाद, मानेसर, सोहना, पटौदी और हरसरू क्षेत्र में प्रस्तावित किए गए नए कलेक्टर रेट में वजीराबाद क्षेत्र में नाथूपुर, डीएलएफ क्षेत्र में सबसे अधिक दर प्रस्तावित है। गांव से शहर के बीच की परिपाटी बन रहे इस क्षेत्र में रिहायशी और व्यावसायिक दोनों ही क्षेत्रों में प्रॉपर्टी के दाम में 60 से 70 फीसदी बढ़ी हुई कीमतें प्रस्तावित की गई हैं।जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में प्रस्तावित नए कलेक्टर रेट वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के बाद से लोगों ने अपनी आपत्ति जिला प्रशासन को दर्ज कराईं।
विज्ञापन

सात दिसंबर तक इन कलेक्टर रेट पर अपनी आपत्ति व सुझाव देने वाले लोगों का कहना है कि इतना अधिक प्रॉपर्टी रेट का प्रस्ताव बेबुनियाद है। प्रशासनिक अधिकारी इन पर दोबारा व्यवस्थित तरीके से विचार करें। सबसे अधिक आपत्ति वजीराबाद क्षेत्र के लिए मिली हैं। दावे व आपत्तियों को देखने के बाद प्रशासन की तरफ से कलेक्टर रेट पर विचार विमर्श के लिए कमेटी बना दी गई है।
शिकायतों पर किया जाएगा विचार
उधर, आने वाले मंगलवार को इस संबंध में अधिकारियों की प्रशासनिक बैठक बुलाई गई है। इस दौरान उपमंडल स्तर पर मिली शिकायतों पर भी विचार किया जाएगा। जिला स्तर पर प्रस्तावित कलेक्टर रेट आपत्तियों को ध्यान में रखते हुए संशोधित किए जाएंगे। जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर ने बताया कि दर्ज आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। इसके लिए अलग अलग कमेटियां काम करेंगी। सभी तरह के सुझाव को ध्यान में रखते हुए नए प्रस्तावित रेट व सुझाव राज्य सरकार को भेजे जाएंगे। सरकार की ओर से निर्धारित कमेटी अपनी प्रक्रिया पूरी कर प्रशासन को सूचना भेजेगी। उन्होंने बताया कि नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद नए दर से ही रजिस्ट्रियां होंगी।
विज्ञापन


सात दिसंबर तक प्रॉपर्टी कलेक्टर रेट पर आपत्तियां दर्ज की गई। आपत्तियों पर विचार करने के लिए प्रशासन की ओर से अधिकारियों की कमेटी बना दी गई है। प्रशासनिक बैठक में इस पर उपमंडल अधिकारियों को साथ लेकर विचार किया जाएगा।- हितेश कुमार, अतिरिक्त जिला उपायुक्त गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें