फर्रुखनगर। जमालपुर में गंदे पानी से लोगों को परेशानी हो रही है। इसे लेकर गांव ताजनगर के रामकिशन की अध्यक्षता में पंचायत हुई। इसके बाद समस्या को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा गया। पंचायत में लोगों ने बताया कि पांच साल से गंदे पानी की समस्या चली आ रही है। जमालपुर चौक से ताजनगर मनसा मंदिर तक पानी की निकासी न होने के कारण यहां के लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर गांव ताजनगर के लोगों ने पटौदी की विधायक बिमला चौधरी से मिलकर उन्हें अपना मांग पत्र सौंपा। उनका कहना है कि शिकायत के बावजूद गांव जमालपुर में पानी की निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा रहे हैं। बारिश के मौसम में हालत और बदतर हो जाते हैं। विधायक ने एसडीएम से फोन पर समस्या से अवगत कराकर समाधान करने के लिए कहा है। संवाद