मानेसर। मिलेनियम सिटी में सुबह-शाम ठंडक है, लेकिन दोपहर में तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इससे दोपहर में गर्मी का असर और बढ़ेगा। संवाद