गुरुग्राम। शहर में होली मिलन समारोहों का दौर शुरू हो गया है। विभिन्न समुदायों के लोग होली मिलन समारोह आयोजित करने में जुटे हैं। फूलों की होली, ब्रज के गीत संगीत के कार्यक्रमों के माध्यम से लोग मिलने जुलने की तैयारी में हैं। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज उद्योग विहार ने 28 फरवरी को उद्योग विहार क्वाइन पार्क में होली मिलन समारोह आयोजित किया। सिंधी समाज झूले लाल मंदिर में एक मार्च को होली मिलन समारोह आयोजित करेगा। एक मार्च को गुड़गांव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन जीआईए हाउस होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। न्यू पंजाबी महासभा का होली मिलन चार मार्च को डीएलएफ फेज टू के जे ब्लॉक में होगा। डीएलएफ फेज टू में ही दो मार्च को श्याम सखी मंडल की ओर से फूलों की होली और ब्रज के गीत संगीत का कार्यक्रम होगा। सेक्टर 102 स्थित इंपीरियल गार्डन सोसाइटी में होली के दिन स्प्रिंकलर लगाकर रंगों की बरसात का कार्यक्रम होगा। संवाद