फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गांवों में हाउस टैक्स के विरोध में लोगों ने लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, टैक्स समाप्त की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर क्षेत्र के गांवों में प्रॉपर्टी व हाउस टैक्स के विरोध में लोगों ने शुक्रवार को पंचायत भवन से लघु सचिवालय तक प्रदर्शन किया। उपायुक्त निशांत कुमार यादव के कार्यक्रमों में व्यस्त होने की वजह से नायब तहसीलदार सुशील कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल से मांग गई है कि गुरुग्राम व मानेसर नगर निगम क्षेत्र के गांवों से हाउस टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स, डेवलपमेंट चार्ज समाप्त किया जाए। सामाजिक न्याय संगठन के बैनर तले शुक्रवार को काफी संख्या में लोग गुरुग्राम के पंचायत भवन में एकत्रित हुए। उन्होंने पहले नगर निगम के खिलाफ धरना दिया। इसके उपरांत पंचायत भवन से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। प्रदेश सरकार और निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दिल्ली की तर्ज पर गुरुग्राम में भी हाउस टैक्स, प्रॉपर्टी टैक्स, डेवलपमेंट चार्ज व ग्रामीण क्षेत्र में मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराने के नियमों को खत्म करने की मांग की। राज्यपाल के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी मांगे रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में बीरू सरपंच, नत्थू सिंह सरपंच, सूबे सिंह बोहरा सरपंच, नरेश सहरावत सरपंच, अशोक हंस सरपंच, संतोष सिंह, कमल पहलवान, महासिंह ठाकरान, दूलीचंद सरपंच, सुनील पार्षद, उदयबीर सरपंच, जयसिंह ठाकरान, मंजीत जैलदार, भोले गुर्जर व ओम त्यागी सहित काफी संख्या में विभिन्न गांवों के सरपंच व ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें