पटौदी। सोमवार को वार्ड नंबर-4 स्थित राव राम जीवन विहार के निवासियों ने बिजली और पीने के पानी की किल्लत की समस्या से परेशान होकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। निवासियों ने प्रदर्शन जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर किया।
निवासियों ने बताया कि यहां करीब डेढ़ महीने से पीने के पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। इसके बाद निवासी बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने विभाग के एसडीओ के समक्ष ज्ञापन 100 केवी ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। इस मौके पर चुन्नीलाल, धर्मबीर, मंगतूराम, कुंदन लाल, जगदीश, मनीष तिवारी, दिनेश सैनी सहित काफी संख्या में वार्डवासी लोग मौजूद रहे।