मानेसर। सेक्टर-83 व 84 की सड़कों के पास कूड़ा जमा होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर के निवासियों ने बताया की लोग गाड़ी में बैठकर आते हैं और कूड़ा सड़क किनारे फेंककर चले जाते हैं। सेक्टर के निवासी रोहित यादव ने बताया कि लगातार क्षेत्र में गंदगी बढ़ रही है। अगर निगम ने कूड़ा डालने वालों पर कार्रवाई नहीं की तो स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, निवासी अंकित ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत मानेसर निगम में की है लेकिन निगम की तरफ से समय पर कूड़े को नहीं उठाया जा रहा है। लगातार बीमारियों का खतरा बनता जा रहा है। संवाद