गुरुग्राम। सदर्न पेरिफेरल रोड से सेक्टर-69, 70 की ओर से जाने वाले रास्ते पर कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने को लेकर इलाके के लोग आक्रोशित हैं। मुख्य सड़क पर एक बड़े खाली प्लॉट पर गंदगी डाली जा रही है। बारिश के बाद वहां पानी जमा हो गया है। कूड़े में पशु घूम रहे हैं और उसे खा रहे हैं। इसके अलावा पशुओं के मुख्य सड़क पर खड़े होने के कारण दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। सेक्टर-69, 70 और 70ए की विभिन्न सोसाइटियों के लोग इसको लेकर आक्रोशित हैं। इलाके की सोसाइटियों के लोग गंदगी को हटाने के लिए प्रदर्शन की तैयारी में हैं। सोसाइटियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि इसको लेकर वे आगामी 14 अगस्त को प्रदर्शन करेंगे। संवाद