गुरुग्राम। कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), हरियाणा, चंडीगढ़, 12 व 13 अक्तूबर को गुरुग्राम में पेंशन अदालत आयोजित करेगा। कोषाधिकारी नैंसी यादव ने जिले के पेंशनरों और कर्मचारियों से इसमें पहुंचने का आग्रह किया है। यह अदालत पेंशन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लगाई जा रही है। यह अदालत दोनों दिन सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। इसका आयोजन रामानुजन हॉल, साइंस ब्लॉक, प्रथम मंजिल, एससीईआरटी, सोहना रोड, गुरुग्राम में होगा। ब्यूरो