फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फुटपाथ पर कूड़े के ढेर से राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

न्यू गुरुग्राम। सेक्टर 37-सी की मुख्य सड़क के फुटपाथ पर पड़े कूड़े के ढेर की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फुटपाथ पर जगह-जगह कचरा फैला हुआ है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि फुटपाथ पर कूड़ा जमा होने के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी सतवीर और रिंकी ने बताया कि कई दिनों से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है। जिसकी वजह से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। निवासियों के अनुसार यदि समय रहते सफाई नहीं हुई तो मानसून के दौरान स्थिति और खराब हो जाएगी।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें