फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाजरे की खरीद पहले दिन रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। नई अनाज मंडी जाटौली में बाजरे की सरकारी खरीद बृहस्पतिवार को पहले दिन ठप रही। गुणवत्ता में कमी के चलते सरकारी खरीद नहीं हो पाई। हालांकि, निजी आढ़तियों ने लगभग 2100 क्विंटल बाजरा खरीदा। मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव ने बताया कि पहले दिन सुबह से शाम छह बजे तक कुल 182 गेट पास कटे। मंडी में कुल 4900 क्विंटल बाजरा पहुंचा था। इसमें से निजी आढ़तियों ने लगभग 2100 क्विंटल बाजरा खरीदा। हरियाणा स्टेट वेयरहाउस के मैनेजर मंजीत ने बताया कि मंडी में पहुंचे बाजरे को रंग बिगड़ा हुआ और नमी के कारण नहीं खरीदा गया। उन्होंने यह भी बताया कि सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाली बाजरे की ढेरियों के नमूने लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें