नई अनाज मंडी जाटोली में बाजरे की आवक बड़ी। निवासी
पटौदी। नई अनाजमंडी जाटौली में बाजरे की आवक लगातार बढ़ रही है। एक अक्तूबर से खरीद शुरू हुई है। अब तक एक लाख क्विंटल से अधिक बाजरा मंडी में आ चुका है। सरकारी खरीद एजेंसी बाजरा नहीं खरीद रही है लेकिन निजी आढ़ती किसानों से खरीद कर रहे हैं। मार्केट कमेटी सचिव विपिन यादव ने बताया कि कुल 1,15,628 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। इसमें से 1,03,494 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। बृहस्पतिवार शाम तक 4,684 गेट पास काटे गए। बृहस्पतिवार को निजी आढ़तियों ने बाजरा 2280 रुपये से 2400 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा। अध्यक्ष मनोज मोकलवास ने किसानों से बाजरे को साफ और सूखा करके मंडी लाने का आग्रह किया। इससे किसानों को उपज का सही दाम मिलेगा। संवाद