फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बसई जल शोधन संयंत्र के विस्तार का रास्ता साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने बसई जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) के विस्तार में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रस्तावित 100 एमएलडी क्षमता की यूनिट-4 के लिए भूमि उपलब्ध करा दी है। प्राधिकरण ने संयंत्र परिसर में मौजूद दो पुरानी संरचनाओं को हटाकर करीब 250 वर्ग गज क्षेत्र को बाधा मुक्त कर दिया है। जीएमडीए के जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) आरएस बाठ के नेतृत्व में प्रवर्तन प्रकोष्ठ ने यह कार्रवाई की। अभियान के तहत बसई डब्ल्यूटीपी परिसर में स्थित एक पुराने गैस गोदाम और एक कार्यालय-सह-शौचालय ब्लॉक को ध्वस्त किया गया। अधिकारियों के अनुसार, 76 एकड़ में फैले बसई जल शोधन संयंत्र परिसर की संबंधित भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका था और क्षेत्र को पूर्व में खाली भी कराया गया था। नई यूनिट के निर्माण के लिए आवश्यक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन संरचनाओं को हटाना जरूरी था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें