फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना अवैध कब्जा हटाए बना दिया फुटपाथ, उठ रहे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए बसई रोड से सेक्टर 37सी तक रोड पर करा रहा है अधूरे कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के विकास कार्याें में भी लापरवाही बरती जा रही है। बसई रोड से सेक्टर 37सी तक मास्टर रोड के साथ फुटपाथ को बिना अतिक्रमण हटाए बनाया जा रहा है। इस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

जीएमडीए की ओर से बसई फ्लाई ओवर से सेक्टर 37सी की डिवाइडिंग रोड के अधूरे कार्य को पूरा कराया जा रहा है। पहले जीएमडीए ने सड़क का कुछ हिस्सा बनवा दिया था। अब तीन-चार दिन यहां सड़क और फुटपाथ पर काम शुरू कर दिया गया है। इसमें एक प्लॉट धारक के कब्जे को बिना हटाए ही फुटपाथ बनाया जा रहा है। निर्माण में भी लापरवाही बरती जा रही है। स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने बताया कि सड़क के साथ पानी निकासी का प्रबंध नहीं किया गया है। गुणवत्ता का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। ठेकेदार मनमानी तरीके से कार्य करा रहा है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद उचित कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें