फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पटेल नगर पीएचसी पर लगा ताला, मरीजों को हुई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पटेल नगर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर बृहस्पतिवार को ताला लगा होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस केंद्र पर रोजाना 20 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। मकान मालिक का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई महीनों से किराये का भुगतान नहीं किया गया है। इसी वजह से उसने केंद्र के गेट पर ताला लगा दिया। इसके चलते स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी भी अंदर नहीं जा सके और उन्हें बाहर खड़े रहना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मकान मालिक के बीच बातचीत के बाद केंद्र का ताला खोल दिया गया। मकान मालिक ने विभाग को बकाया किराया जमा कराने के लिए 10 दिन का समय दिया है। निर्धारित अवधि में किराया नहीं मिलने पर दोबारा ताला लगाने की चेतावनी दी गई है। सीएमओ डॉ. वीरेंद्र बासवाना ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद मकान मालिक से बातचीत की गई। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर लगा ताला खुलवा दिया गया। उन्होंने कहा कि अब किराये से संबंधित मामले का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें