फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: निर्माण कार्य के कारण यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। साइबर सिटी के रेलवे स्टेशन पर नई इमारत के निर्माण के कारण यात्रियों को असुविधा हो रही है। त्योहारी सीजन में यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में खुले आसमान या बदहाल अस्थायी वेटिंग हॉल में रुकना पड़ रहा है। मुख्य वेटिंग हॉल करीब दो वर्षों से बंद है। यात्रियों के लिए अस्थायी शेड बनाए गए हैं, जो पर्याप्त नहीं हैं। शहर का बढ़ता वायु प्रदूषण और निर्माण कार्य यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। इससे बुजुर्गों और छोटे बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो रही हैं। ट्रेनों में स्लीपर से थर्ड एसी तक लंबी वेटिंग के कारण कंफर्म टिकट नहीं मिल रहे। प्रवासी लोग मायूस होकर बसों का विकल्प चुन रहे हैं। वे गुरुग्राम के इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक और मानेसर क्षेत्र से उत्तर प्रदेश व बिहार जाने वाली बसों में सीट बुक करा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें