वार्षिक उत्सव सूफी डांस फेस्ट में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। रिनी म्यूजिक एंड डांस स्कूल के वार्षिक उत्सव सूफी डांस फेस्ट बीते शुक्रवार शाम को सेक्टर-44 स्थित अप्रैल हाउस में आयोजित कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कथक नृत्यांगना श्रुति गुप्ता चंद्रा ने दीप प्रज्जवलित किया। प्रतिभागियाें ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। वार्षिक उत्सव में सूफी नृत्य सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत के अपनी प्रतिभा दिखाई।
कथक वादक रिनी मालविया ने बताया कि वर्ष-2002 में रिनी म्यूजिक एंड डांस स्कूल स्थापना की गई थी। पिछले 21 वर्षों में तीन से 60 वर्ष की आयु के 1500 से अधिक प्रतिभागी स्कूल का हिस्सा रहे हैं। कई ने कथक नृत्य में स्नातक किया है और कई ने नृत्य शो व रियलिटी शो में भाग लिया है। हर साल हम नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अपना वार्षिक उत्सव आयोजित करते हैं। कार्यक्रम में गुरु एलंगोवन गोविंदराजन, मैरी एलंगोवन, डॉ. मीलू वर्मा, संजय मालवीय, उजाला बेदी, डैनियल कैरी, प्रोमी नारायन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।