फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रतिभागी माई भारत पोर्टल पर 9 मार्च तक करवाएं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित किए जा रहे ''विकसित भारत युवा संसद'' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा प्रतिभागी माई भारत पोर्टल पर रविवार नौ मार्च तक पंजीकरण करवा सकते हैं। विकसित भारत युवा संसद राष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखने का एक मंच है। इस कार्यक्रम को जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाता है। प्रतिभागियों को आपकी दृष्टि में विकसित भारत का क्या अर्थ है विषय पर एक मिनट का वीडियो पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसमें से 150 प्रतिभागियों को नोडल महाविद्यालय में विचार रखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इनमें से 10 प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा, जिन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए भेजा जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में से तीन प्रतिभागियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम के लिए किया जाएगा। जिन्हें संसद में विचार प्रस्तुत करने का मौका मिलेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए एनजीएफ डिग्री महाविद्यालय पलवल को नोडल महाविद्यालय को चुना गया है। अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने कहा कि जो युवा संसद में अपनी बात रखने का अवसर पाना चाहता है वह इसमें जरूर भाग लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें