फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-50 और 52 के पार्कों का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
-फुटपाथ, रेन शेल्टर समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 और 52 के विभिन्न पार्कों के विकास कार्य कराए जाएंगे। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इसके लिए अलग-अलग दो टेंडर जारी किए हैं। इसके तहत पार्कों में टो-वॉल का निर्माण, सीमेंट कंक्रीट के फुटपाथ बनाना और लोगों की सुविधा के लिए रेन शेल्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा पार्कों से संबंधित अन्य आवश्यक विकास कार्य भी किए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने के बाद सेक्टर-52 के दोनों पार्कों में आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इस पर करीब 48 लाख खर्च होंगे। इसी प्रकार सेक्टर-50 के विभिन्न पार्कों में पार्कों का विकास कार्य होंगे। इसमें फुटपाथ, रेन शेल्टर और इससे संबंधित अन्य सभी कार्य शामिल हैं। इस पर करीब 29 लाख रुपये खर्च होंगे। एचएसवीपी के एसई मनोज सैनी ने बताया कि दोनों सेक्टरों में पार्कों के विकास के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। कार्याें को जल्द सिरे चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें