फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति व सभ्यता से अवगत कराएं : दत्तात्रेय

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र का किया शिलान्यास
विज्ञापन


209 करोड़ रुपये की लागत से पांच एकड़ जमीन पर हो रहा है निर्माण


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा है कि अभिभावक अपने बच्चों को प्राचीन संस्कृति के साथ-साथ, प्राचीन वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान करें। इससे उनको सही राह चुनने में मदद मिलेगी।
राज्यपाल शनिवार को सेक्टर- 9 ए में इंटरनेशनल दिव्य परिवार सोसाइटी और चाणक्य वार्ता परिवार द्वारा स्थापित होने वाले भारत अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक केंद्र के शिलान्यास व त्रिदिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर संबोधन कर रहे थे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद संबोधन में उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में साहित्य, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाएं हैं। हरियाणा सरकार द्वारा साहित्य, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम गुरुग्राम के माध्यम से सेक्टर-53 में 209 करोड़ रुपये की लागत से पांच एकड़ जमीन पर कला एवं सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण करवा रही है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि भारत का इतिहास साहित्य, भाषा, कला, संगीत, नृत्य, संस्कृति, स्थापत्यकला, वास्तुकला, मूर्तिकला, चित्रकला के मामले में अत्यंत गौरवशाली रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भारतीय संस्कृति व भारतीय विचारों को जीवंत करने व इसे और अधिक प्रभावी बनाने में यह सांस्कृतिक केंद्र एक सार्थक भूमिका निभाएगा।



इस अवसर पर केंद्र के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र नारायण, दिव्य परिवार सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अमित जैन, विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त सचिव डॉ. सुरेंद्र जैन, नागालैंड से राज्यसभा सांसद फांगनोन कोन्याक, केंद्र के संरक्षक लक्ष्मी नारायण भल्ला, डॉ. स्वामी रामेश्वरानंद, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


-
पुस्तक प्रतिबिंब का विमोचन किया

राज्यपाल ने कार्यक्रम में हरियाणा के साहित्य, लोक कला तथा सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़ी विभूतियों के साक्षात्कार पर आधारित ओपी पाल की पुस्तक प्रतिबिम्ब का विमोचन किया। साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले साहित्यकारों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें