गुरुग्राम। सेक्टर-22 स्थित रोटरी पब्लिक स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग द्वारा विद्यालय के एम्फीथिएटर में वार्षिक अभिभावक दिवस समारोह हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रश्मि खुराना उपस्थित रही। समारोह का शुभारंभ हरित स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। नन्हे विद्यार्थियों ने स्वागत गीत द वैल्यू ऑफ टाइम म्यूजिकल कॉन्सर्ट, राइम्स एंड रिदम तथा रिदम्स ऑफ इंडिया जैसी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यूकेजी के बच्चों ने भलभटल कृष्णा टेल्स ऑफ चाइल्डहुड नृत्य-नाटिका के माध्यम से नैतिक मूल्यों का सुंदर संदेश दिया। इस अवसर पर फ्लाईलेन ग्लोबल एजुकेशन एक्सीलेंस सेंटर का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ। संवाद