फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पंचायत मंत्री का आश्वासन, पंचायत भवन में नहीं होगी तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को तोड़फोड़ करने पहुंची टीम विरोध के चलते नहीं कर पाई थी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला परिषद की तरफ से पंचायत भवन में तोड़फोड़ पर पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने रोक लगा दी है। पंचायत भवन में बैठने वाले अधिवक्ता व स्टांप वेंडर शनिवार को विधायक सुधीर सिंगला से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मंत्री देवेंद्र सिंह बबली से घटना की जानकारी उन्हें दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत प्रभाव से तोड़फोड़ पर रोक लगा दी है। जिला परिषद की तरफ से पंचायत भवन के एक रास्ता को भी बंद कर दिया गया है। शनिवार को विधायक से मिलने पहुंचे अधिवक्ताओं ने कहा कि पंचायत भवन परिसर में काफी वेंडर, टाइपिस्ट हैं। यहां बनी दुकानों में पिछले कुछ दिनों से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा रही है। तोड़फोड़ के लिए शुक्रवार को टीम भी पहुंची थी,लेकिन अधिवक्ताओं के विरोध में कार्रवाई नहीं कर सकी।
विज्ञापन


इसके बाद अधिवक्ता आला अधिकारियों से भी मिलने पहुंचे थे। बताया जाता है कि जिला परिषद की जमीन पर पंचायत भवन में पिछले 30 साल से अधिवक्ता बैठते आ रहे है। करीब तीन माह पहले जिला परिषद ने जमीन खाली करने के नोटिस दिए थे। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उन्हें वैकल्पिक जगह की व्यवस्था करने की मांग है। इस दौरान भगत सिंह, अधिवक्ता प्रवीन यादव सतबीर, आजाद सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें