फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदूषित पानी पीने को विवश पालम विहार निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से आ रहा गंदा पानी, नगर निगम से की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। करीब 650 एकड़ में फैली शहर की पॉश कॉलोनी पालम विहार में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। लाेगों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की है। एक ओर कॉलोनी में रहने वाले करीब 30 हजार निवासी कम पानी आने के कारण परेशान हैं तो दूसरी ओर कॉलोनी में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। यहां किसी हिस्से में पेयजल की लाइन में लीकेज के कारण सीवेज की गंदगी मिल रही है तो दूसरी ओर दो हफ्ते से इलाके में जरूरत के मुकाबले काफी कम पानी आ रहा है। कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजन सागर ने बताया कि पिछले तीन दिन से यहां गंदा पानी आ रहा है। यहां करीब 6000 घर हैं और 30, 000 की आबादी है। गंदे पानी की आपूर्ति बी, सी और डी ब्लाॅक में हो रही है। पानी की मात्रा भी काफी कम आ रही है। नगर निगम को इसकी शिकायत दी गई है। किसी जगह पाइप लाइन में लीकेज है और सीवेज की गंदगी पेयजल की लाइन में जा रही है। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता ने बताया है कि बसई ट्रीटमेंट प्लांट में फिल्टर की सफाई की जा रही है, इसलिए पानी की आपूर्ति कुछ कम है। यह काम पूरा होने को है, एक दो दिन में पानी की आपूर्ति बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें