फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खांडसा रोड, गुरुग्राम में कारगिल विजय दिवस और हरियाली तीज पर आधारित एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का विकास करना था। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. एसपी गौतम की ओर से किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुभाष अदलखा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में विद्यालय के 80 छात्रों ने भाग लिया, जो 40 टीमों में विभाजित थे। सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्वज्ल एवं नंदिनी चौधरी की जोड़ी प्रथम, हेमंत एवं राज द्वितीय, जबकि शिप्रा श्रीवास्तव एवं भूमिका जोशी की जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें