मानेसर। सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी में शनिवार को मेरा पेड़, मेरी सोसाइटी, मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत 15 दिवसीय पौधरोपण महाअभियान की शुरुआत हुई। अभियान के जरिये पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना और लोगों को पौधों की देखभाल के लिए जागरूक करना है। अभियान के पहले दिन 100 से अधिक लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय पुलिस, आसपास की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रतिनिधियों और सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। संवाद