गुरुग्राम।
डाइट गुरुग्राम में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति रूचि और योग्यता को बढ़ाना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन गणित संकाय से मनोज शर्मा व उषा रानी ने किया। एससीआरटी के अतिरिक्त निदेशक सुनील बजाज गणित विशेषज्ञ और सियास्ते से मनमोहन शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। दोनों ने राजकीय स्कूलों में छिपी गणितीय प्रतिभाओं को पहचानने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तार्किक तर्क, समस्या समाधान क्षमता और गणितीय अवधारणाओं की गहन समझ विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया। गुरुग्राम, पटौदी, सोहना और फर्रुखनगर चारों ब्लॉकों से पांच गणित पीजीटी शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। संवाद