फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोल बॉल टीम के लिए प्रशिक्षण कैंप का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में हरियाणा रोल बॉल की अंडर-17 बालिका वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप लगाया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन 28 दिसंबर से एक जनवरी तक जम्मू में किया जाएगा। इससे पहले सभी चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप 18 से 25 दिसंबर तक गुरुग्राम में कोच अजय उर्फ विजय कुमार के नेतृत्व में लगाया जाएगा। हरियाणा रोल बॉल संघ के सचिव रणवीर ने बताया कि ट्रेनिंग कैंप और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रति खिलाड़ी 8500 रुपये फीस देनी होगी। यह फीस 22 नवंबर तक हरियाणा रोल बॉल संघ के पास जमा करनी है। अगर कोई चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग नहीं लेना चाहता, तो उसे 18 नवंबर तक लिखित जानकारी संघ को देनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें