गुरुग्राम।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत स्टेट ट्रेनिंग ग्रुप के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह प्रशिक्षण 17 से 19 दिसंबर तक उत्कर्ष सोसाइटी, पंचकूला में आयोजित होगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 520 की रिसोर्स पर्सन के लिए चयनित एसटीजी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि निपुण हरियाणा मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना है। परिषद द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सभी चयनित एसटीजी सदस्यों को 17 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे प्रशिक्षण स्थल पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों एवं जिला परियोजना समन्वयकों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद