फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: महालक्ष्मी माता का 11वां नीलकमल महानुष्ठान का आयोजन

विज्ञापन
सेक्टर 5 लक्ष्मी माता मंदिर में महानुष्ठान आयोजन। अयोजक
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-5 स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार को 11वां महानुष्ठान आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य परिवारों को सामूहिक भक्ति और सनातन संस्कृति से जोड़ना था। इस अवसर पर माता को 1008 नीलकमल अर्पित किए गए। विशेष महालक्ष्मी पूजन, श्री महालक्ष्मी सहस्रनाम पाठ, 56 भोग और महाआरती भी हुई। इससे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना। अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बताया कि इन आयोजनों से श्रद्धालुओं को मानसिक शांति मिलती है। कई श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं पूर्ण होने के अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम के अंत में महाआरती, प्रसाद और रात्रि भोज का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने सभी परिवारों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। प्रबंधन टीम के वी.के. जैन, विवेक गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, नितिन, राजकुमार, विजय अग्रवाल, आर.सी. गुप्ता और पूजा गोयल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें