गुरुग्राम। सेक्टर-79 स्थित मैपस्को माउंटविले सोसाइटी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बारगूजर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों और सोसाइटी के निवासियों ने इसमें हिस्सा लिया। मानेसर के डीसीपी दीपक कुमार के निर्देशन में आयोजित इस रक्तदान शिविर मेंं सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शरद यादव, उपाध्यक्ष रोहित गोगना, महासचिव परमिंदर सिंह भाटिया और संयुक्त सचिव अकांक्षा श्रीवास्तव आदि ने शिविर की सफलता में मुख्य भूमिका निभाई। एक स्थानीय निजी अस्पताल ने भी इसमें सहयोग किया। संवाद