फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के असुरक्षित टावरों को तोड़ने का आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह का लग सकता है समय, तोड़फोड़ की कार्रवाई पर सात विभागों की टीमें नजर रखेंगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-109 स्थित चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी के असुरक्षित टावरों को तोड़ने के लिए उपायुक्त ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। तोड़फोड़ की कार्रवाई पर सात विभागों की टीमें नजर रखेंगी। अब टावरों को तोड़ने का काम तेजी से किया जाएगा। इससे पहले टावरों से खिड़की, दरवाजे, प्लॉस्टिक की पाइप समेत अन्य सामानों को निकाला जा रहा हैं।
चिंटेल्स इंडिया के उपाध्यक्ष जेएन यादव ने बताया कि असुरक्षित टावरों को तोड़ने के लिए उपायुक्त से मंजूरी मांगी गई थी। जिस पर सोमवार को उपायुक्त निशांत यादव ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि आदेश जारी होने के बाद अब एडिफिस कंपनी काम में तेजी लाएगी। उनका कहना है कि कंपनी फ्लैटों में लगी खिड़कियों, पाइप, दरवाजे, फायर सिस्टम समेत अन्य सामानों को निकाल रही है। जिन टावरों में ये सभी सामान निकाले जा चुके हैं,अब उन्हें तोड़ने का काम तेजी से होगा। जेएन यादव ने बताया कि कंपनी से टीमों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी मैनुअल तरीके से टावरों को तोड़ेगी। कंपनी के अनुसार इस कार्य में आठ माह तक का समय लग सकता है। चिंटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी आरडब्ल्यूए के प्रधान राकेश हुड्डा ने बताया कि चिंटेल्स के असुरक्षित टावरों में डी, ई, एफ, जी और एच को तोड़ा जाना है। उन्होंने बताया कि बिल्डर के साथ कुछ मांगों को लेकर बात चल रही है। बता दें कि बीते वर्ष 10 फरवरी को टावर डी में हुए हादसे में दो महिलाओं की जान चली गई थी। उसके बाद आईआईटी दिल्ली की टीम को टावरों के संरचनात्मक ऑडिट की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके बाद इन टावरों को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्विन टावर को गिराने वाली कंपनी को दिया गया है ठेका
बिल्डर ने टावरों को तोड़ने को लेकर जिला प्रशासन से मंजूरी मांगी थी। इसके बाद प्रशासन ने सात विभागों से कार्ययोजना मांगी थी। इसमें जिला योजनाकार विभाग, नगर निगम, दमकल , लोक निर्माण , प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग शामिल हैं। इन विभागों की टीमें तोड़फोड़ पर नजर रखेंगी। जैसे तोड़फोड़ के दौरान प्रदूषण को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम नजर रखेगी। वहीं, मलबा निस्तारण पर नगर निगम की टीम ध्यान देगी। इसी प्रकार अन्य विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। टावरों को तोड़ने के लिए नोएडा के ट्विन टावर को गिराने वाली एडिफिस कंपनी से ठेका दिया गया है। इन टावरों को गिराकर नए टावर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें