नूंह। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में नाम शामिल करवाने से वंचित लोगों को निर्वाचन आयोग ने एक और मौका दिया है। वीरवार को एसडीएम रूहानी ने राजनीतिक दलों और बूथ लेवल एजेंटों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की। एसडीएम ने बताया कि अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की सूचियां दोबारा प्रदर्शित की गई हैं। बीएलओ घर-घर जाकर और फोन के माध्यम से संपर्क कर प्रपत्र जमा करवाने में मदद करेंगे। मतदाता ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। संवाद