संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नारकोटिक्स विभाग ने कूरियर से भेजी जा रही अफीम पकड़ी है। तीन शैम्पू की बोतल में 700 ग्राम अफीम कनाडा भेजी जा रही थी। इसमें उद्योग विहार थाने में केस दर्ज किया गया है। गुरुग्राम में उद्योग विहार स्थित डीएचएल कूरियर कंपनी में एक्सरे जांच के दौरान यह पार्सल पकड़ में आया। कूरियर का पैकेट मोहाली के एसएस नगर निवासी प्रदीप ने कनाडा निवासी रोशन संधू के लिए भेजा था। गुरुग्राम में कूरियर कंपनी के पैकेट की जब जांच की गई तो कंपनी के शैम्पू की तीन बोतलों में अफीम मिली। उन्होंने इसकी सूचना नारकोटिक्स विभाग को दी। इसमें 704 ग्राम अफीम बरामद की गई। कंपनी की तरफ से थाने में शिकायत दी गई है।