फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केएमपी पर सड़क हादसे में परिचालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। केएमपी पर सड़क पर बनी पार्किंग के पास गाड़ी रोककर मुआयना कर रहे परिचालक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद परिचालक काफी दूर तक दूसरी गाड़ी में अटका हुआ घिसटता गया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रोजका मेव थाना पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक के नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव सनोद तहसील नसीराबाद, अजमेर राजस्थान निवासी कालूराम ने बताया कि उसने एक गाड़ी ट्रैलर नंबर आरजे 01 जीसी 2271 ली हुई है और इसे वह खुद चलाता है तथा अपने गांव के ही भागचंद को परिचालक रखा हुआ है। शनिवार को फरीदाबाद से नांगपुर जाने के लिए माल लोड किया था। जांच अधिकारी दयाचंद ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है तथा दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें