फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल के सामने खुला नाला बना परेशानी

विज्ञापन
ग्रेटर नोेएडा के सेक्टर सिग्मा-2 के डी ब्लॉक में एक निजी स्कूल के सामने बना हुआ खुला नाला। स्रो
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर सिग्मा-2 के डी ब्लॉक में स्कूल के सामने खुला नाला लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। नाले में गंदगी जमा होने से आसपास बदबू फैल रही है। वहीं, खुले नाले के कारण लोगों को हादसे का डर भी बना रहता है। निवासी गोपाल यादव ने बताया कि नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। नाले के सामने निजी स्कूल होने से बच्चों और लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी बच्चे के नाले में गिरने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने नाले की नियमित सफाई कराने और खुले हिस्से को जल्द ढककर सुरक्षित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें