फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईएमटी सेक्टर-1 में खुले नालों के ढक्कन, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। आईएमटी सेक्टर-एक में मार्केट के पास नालों के ढक्कन खुले होने से लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। सेक्टर-एक मार्केट के पास होने से यहां पर लोगों की दिनभर आवाजाही रहती है। ऐसे में नालों के ढक्कन खुले होने से यहां पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इलाके में प्रशासन की लापरवाही साफ नजर आ रही है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत निगम में की है लेकिन अभी तक इलाके में प्रशासन की तरफ से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। सोसाइटी निवासी रोहित चौहान ने बताया कि मार्केट के पास नाले का ढक्कन खुला होने से रात के समय यहां पर चलना खतरे से खाली नहीं है। कर्मचारी सफाई करके नालों को खुला छोड़ जाते हैं। निवासी कपिल यादव ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत निगम में की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें