गुरुग्राम। गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के प्रबंधन विभाग की ओर से एमबीए इंटीग्रेटेड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए बुधवार को ओपन काउंसलिंग आयोजित की गई। ओपन काउंसलिंग में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के साथ-साथ ऐसे अभ्यर्थियों को भी भाग लेने का अवसर दिया गया, जिन्होंने पहले आवेदन नहीं किया था। वहीं, जिन विद्यार्थियों का नाम पहले जारी मेरिट सूची में आया था, लेकिन किसी कारणवश प्रवेश नहीं ले सके थे, उन्हें भी रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दी गई। चयनित अभ्यर्थियों से उसी दिन प्रवेश शुल्क भी जमा कराया गया। संवाद