फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: काॅलेजों में 17 जुलाई से ओपन दाखिला प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर के कॉलेजों में इन दिनों स्नातक के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी है। सोमवार को काउंसलिंग दाखिले की अंतिम तिथि थी, जिसके बाद अब कॉलेजों में रिक्त सीटों के लिए 17 जुलाई से दाखिला प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ दाखिले का अवसर मिलेगा। कॉलेज प्रशासन के अनुसार बीबीए, बीकॉम और अन्य कॉमर्स से जुड़े पाठ्यक्रमों में इस बार छात्रों का रुझान सबसे अधिक देखा गया है। इन कोर्सों में सबसे अधिक दाखिले हुए हैं जिससे इन विषयों में सीटें लगभग भर चुकी हैं। वहीं, सेक्टर-14 कन्या महाविद्यालय की नोडल अधिकारी सरिता ने बताया कि काॅलेज में अधिकतम सीटें भर चुकी हैं, रिक्त सीटों के लिए 17 जुलाई से प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त शुल्क के साथ दाखिले मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें