गुरुग्राम। डीएलएफ फेज 4 में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा एडवांस्ड इंट्यूशन प्रोग्राम लेवल-2 का शनिवार को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन रिपल सारिन ने किया। पहले दिन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सहज ज्ञान ध्यान और मानसिक शक्ति से जुड़ी तकनीकें सिखाई गईं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को एकाग्रता और आत्मविश्वास को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में कुल 100 छात्रों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर रंग, आकार को पहचानकर और अपनी चेतना की शक्ति से तिनके को हिलाया। कार्यक्रम संचालक रिपल ने बताया कि इस प्रक्रिया का नियमित अभ्यास करने से बच्चों की एकाग्रता में सुधार होता है। वे अपनी पढ़ाई और अन्य सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। संवाद