फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना अनुमति शराब परोसने पर एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। अरावली की पहाड़ी पर बने फार्म हाउस में बिना अनुमति शराब परोसने का मामला सामने आया है। भोंडसी थाना पुलिस ने सूचना के बाद छापामारी की। जहां पर चार लोगों को शराब पीते हुए पाया गया। पुलिस टीम ने केयर टेकर से शराब परोसने का अनुमति पत्र मांगा तो वह नहीं दिखा पाया। पुलिस ने केयर टेकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अलवर निवासी जीतन के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन



घर का ताला तोड़कर जेवर चोरी


फर्रुखनगर। गांव पातली-हाजीपुर में एक घर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। गांव के वेदप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्तूबर को वह परिवार के साथ अपनी भतीजी की सगाई में गए थे। जब वह घर वापस आए तब देखा कि घर के जीने व कमरों का ताला टूटा हुआ है। इसके साथ ही घर का सामान बिखरा हुआ है। जब उन्होंने सामान चेक किया तो पाया कि कुछ जेवर व फोन चोरी हो गए हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें