फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बाइक चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अपराध शाखा सोहना की पुलिस ने बाइक चोरी मामले में एक आरोपी 28 फरवरी को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल से गिरफ्तार किया है। आरोपी 27 फरवरी को सोहना-तावडू रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर भागते समय बाइक से गिरने से चोटिल हो गया था। पुलिस ने आरोपी से चोरी हुई एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह के लुहिंगा गांव निवासी शाहबुद्दीन उर्फ साबू (49) के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह एकांत में खड़ी बाइक की रेकी करता है और घरों में घुसकर बाइक व मोबाइल की चोरी करने की वारदात को अंजाम देता है। आरोपी शाहबुद्दीन उर्फ साबू ने गुरुग्राम में चोरी करने की एक अन्य वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें