फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवर लेडी फातिमा में ओणम उत्सव मनाया

विज्ञापन
ओणम उत्सव मनाते हुए गुरुग्राम के मलयाली समाज के लोग
विज्ञापन
गुरुग्राम। आवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल परिसर में गुरुग्राम में रहने वाले केरल के परिवारों ने ओणम उत्सव धूमधाम से मनाया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल परिसर को फूलों से बनाई गई खूबसूरत रंगोली से सजाया गया। मलयाली संगठन से जुड़े सीजो जैकब ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन के साथ गुरुग्राम में रहने वाले ईसाई परिवार शामिल हुए। केरल में नई फसल के इस उत्सव को सभी समुदायों के लोग मिलकर मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि राजा महाबली ओणम के 10 दिनों तक पृथ्वी पर आकर अपनी प्रजा का हाल लेते हैं। महाबली की कहानी भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा से जुड़ी है। राजा बलि से भगवान विष्णु ने तीन पग का दान मांगा था। तीसरे पग में भगवान ने बलि का शरीर दान में ले लिया। ऐसा कहा जाता बलि तब से पाताल लोक चले गए। केरल के लोग ऐसा मानते हैं कि राजा बलि ने भगवान विष्णु से 10 दिनों तक पृथ्वी पर आने का वर मांगा ओणम राजा महाबलि के पृथ्वी पर स्वागत का उत्सव है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें