फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीएसटी दिवस पर अधिकारी व कर्मचारी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-32 स्थित संसाधन भवन में आबकारी एवं कराधान विभाग ने बुधवार को जीएसटी दिवस बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में उप-आबकारी एवं कराधान आयुक्त, गुरुग्राम (पश्चिम) सेल टैक्स कार्यालय के कराधान निरीक्षक लोकेश आहुजा और संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त गुरुग्राम रेंज कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर मुनीश कुमार शामिल रहे, जिन्हें विभाग के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद आबकारी एवं कराधान कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन (गुरुग्राम) के जिला प्रधान और कराधान निरीक्षक लोकेश आहुजा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए विभाग के सभी उच्च अधिकारियों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें