-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट पर अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। नतीजा- हरियाली कम होती जा रही है। निवासियों के अनुसार, ग्रीन बेल्ट पर ठेले और वाहन खड़े होने लगे हैं। लोगों ने बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई है। इलाकावासी भरत और अक्षय कुमार ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से कब्जे हटाकर ग्रीन बेल्ट को हरा-भरा बनाने की मांग की है।