फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 109 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में हुआ पर्यवेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में शिक्षा स्तर, संसाधनों, कक्षा कक्ष सहित अन्य वस्तुओं को जांचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के 109 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम ने पर्यवेक्षण किया। बीते बृहस्पतिवार व शुक्रवार को पर्यवेक्षण के दौरान सरकारी स्कूलों में शिक्षा स्तर, संसाधनों की व्यवस्था, कक्षा कक्ष सहित अन्य विषय वस्तुओं को जांचा गया। पर्यवेक्षण के दौरान स्कूलों में मौजूद उन कमियों पर फोकस किया गया, जिन्हें आगामी समय में ठीक किया जाना है। पर्यवेक्षण के तहत सुबह 8 से प्रार्थना सभा के साथ ही अवलोकन शुरू किया। 8.30 बजे शिक्षकों से कार्यक्रम के बारे में आवश्यक निर्देश बताए गए। सुबह 8.50 बजे से दोपहर 12 बजे तक निपुण कार्यक्रम के तहत कक्षाओं का अवलोकन, स्किल पासबुक का मूल्यांकन, एफएलएन की प्रगति का परीक्षण, अध्यापकों के कक्षा के पढ़ने का तरीके का अवलोकन, पाठ्य पुस्तक, टैबलेट का उपयोग, स्मार्ट क्लासरूम का अवलोकन किया। दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक कमरों की मांग, शौचालय, चहारदिवारी, गेट की व्यवस्था, स्कूल पहुंचने का मार्ग, पीने का पानी, समुचित व्यवस्था, बिजली आपूर्ति, ड्यूल डेस्क और स्कूल में पेंट, व्हाइट वॉश को लेकर चर्चा की गई। दोपहर 1 से 1.30 बजे तक एसएमसी सदस्यों, अभिभावकों, ग्राम पंचायत के सरपंच से चर्चा, 1.30 बजे से 2.30 बजे तक स्कूल स्टाफ के साथ चर्चा, सुझाव, उपचार को लेकर रिपोर्ट लेखन का कार्य पूरा किया गया।
मूलभूत साक्षरता और अंक ज्ञान (एफएलएन) के जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार लाकड़ा ने बताया कि पर्यवेक्षण के दौरान जांचा गया कि राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूलों में क्या संसाधन मौजूद हैं और किन वस्तुओं की कमी है। पेड़-पौधों, स्टॉक रजिस्टर, कैशबुक, कक्षा में पढ़ाई, स्कूल मैनेजमेंट समिति सहित अन्य वस्तुओं का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि जिले के 109 राजकीय प्राथमिक स्कूलों की रिपोर्ट तैयार की गई है। स्कूलों में अलग-अलग कमेटी ने जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षण के दौरान स्कूलों को जारी हुई ग्रांट के रिकाॅर्ड को भी जांचा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें