मानेसर। शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, सड़कों पर फैली गंदगी और उड़ती धूल से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम मानेसर अब रोड स्वीपिंग की जिम्मेदारी पांच साल के लिए एक एजेंसी को देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए करीब 107 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। टेंडर में दो एजेंसियों ने भाग लिया है। दोनों के रेट सामने आने के बाद प्रस्ताव मुख्यालय भेज दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत नगर निगम क्षेत्र के 20 वार्डों में 600 से अधिक सफाईकर्मी लगाए जाएंगे। संवाद