फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लावारिस पशुओं के जमावड़े से परेशानी

विज्ञापन
बादशाहपुर गांव में पशुओं का जमावड़ा। संवाद बादशाहपुर गांव में लावारिस पशुओं का जमावड़ा, कचरे
विज्ञापन
बादशाहपुर। गांव की गलियों को लावारिस पशुओं ने आरामगाह बना लिया है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। वाहन चालकों को बीच सड़क पर बैठे पशुओं का अंदाजा नहीं हो पाता है, जिससे वह पशुओं से टकराकर चोटिल हो रहे हैं। यह पशु कचरे से भोजन करते नजर आते हैं। ग्रामीण हरेंद्र राव ने बताया कि कई दूध डेयरी के संचालक पशुओं का दूध निकालकर इन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं, जो कचरे से भोजन और गोबर करते हुए नजर आते हैं। इसके कारण सफाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने एकत्रित होकर कई बार प्रशासन से पशुओं से निजात दिलाने और राहगीरों और वाहन चालकों के लिए आवागमन सुगम बनाने के लिए अपील भी की है, लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें