फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: सामने आई नूंह के उपद्रवियो की तस्वीरें, मास्क से मुंह छिपाकर थाने में बैठे दिखे आरोपी; वीडियो

Thu, 03 Aug 2023 03:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गुरुवार को हिंसा करने वाले उपद्रवियों की तस्वीर सामने आई। नूंह के सदर थाने में आरोपी जमीन पर बैठे दिखआई दे रहे हैं। सभी आरोपियों ने मास्क लगाया हुआ है। गिरफ्तार लोगों में से 19 को सदर थाने में एक कमरे में रखा गया है। थाने में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। पुलिस आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी। 
विज्ञापन
Nuh Violence - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रजमंडल धार्मिक जलाभिषेक यात्रा हिंसा मामले में हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अब तक 41 एफआईआर दर्ज की है। साथ ही 116 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इस हिंसा में मरने वाले लोगों की संख्या छह हो गई है। इनमें दो होमगार्ड के अलावा दो बजरंग दल कार्यकर्ता, एक आम आदमी और एक इमाम शामिल हैं। इसके साथ ही 60 लोगों के घायल होने की पुष्टि पुलिस-प्रशासन ने की है।
विज्ञापन


गुरुवार को हिंसा करने वाले उपद्रवियों की तस्वीर सामने आई। नूंह के सदर थाने में आरोपी जमीन पर बैठे दिखआई दे रहे हैं। सभी आरोपियों ने मास्क लगाया हुआ है। गिरफ्तार लोगों में से 19 को सदर थाने में एक कमरे में रखा गया है। थाने में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं। पुलिस ने हिंसा के आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर भेजा है। 

एक मीडिया संस्थान के पास नूंह हिंसा पर एक और एफआईआर कॉपी है। एफआईआर में बताया कि हिंसा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। पुलिसवालों को मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। यह एफआईआर इंस्पेक्टर की ओर से की गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों ने हर वर्ष की तरह इस साल भी 31 जुलाई को ब्रजमंडल धार्मिक जलाभिषेक यात्रा निकाली गई थी। यात्रा पर पथराव हो गया। देखते ही देखते भीड़ ने वाहनों में तोड़फोड़ और आगजनी कर डाली। इस दौरान फायरिंग भी हुई। हिंसा मामले में पुलिस ने 41 FIR दर्ज की हैं। अब तक 116 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें